NCP leader Jitendra Awhad के खिलाफ FIR, सिंधी भावनाओं को 'आहत' करने के आरोप
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिंधी समुदाय की भावनाओं को 'आहत' करने के आरोप में उल्हासनगर में महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज की है।

NCP Leader Jitendra Awhad पर कथित तौर पर सिंधी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में केस दर्ज हुआ है।
सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के उल्हासनगर शहर अध्यक्ष जमनादास पुरसवानी की शिकायत पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में पुरसवानी ने कहा, एनसीपी के उल्हासनगर जिलाध्यक्ष पंचम कलानी ने NCP कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक आयोजित की।
कंप्लेन के अनुसार, बैठक में आव्हाड ने अपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जिस दौरान आव्हाड ने कथित तौर पर विवादित टिप्पणी कर सिंधी समाज का अपमान किया। पुरसवानी ने कहा कि आव्हाड के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुरसवानी का दावा है कि आव्हाड के भाषण से उल्हासनगर शहर और देश भर में सिंधी समुदाय के अनुयायियों में काफी रोष है। पुरसवानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, ठाणे की हिल लाइन पुलिस ने आव्हाड पर कई धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।
Jitendra Awhad के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153-बी (आरोप, दावे, राष्ट्रीय-एकीकरण के प्रतिकूल) 295-ए और धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया है।
केस दर्ज होने पर सफाई?
इस बीच, आव्हाड ने बैठक से एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया, "मैं पार्टी नेता पप्पू कलानी से मिलने उल्हासनगर गया था। हालांकि, मुझे बदनाम करने के लिए, मेरे भाषण का एक वीडियो बदल कर पूरे सिंधी समुदाय में प्रसारित किया गया था।"
सिंधी समाज के लिए सम्मान
उन्होंने सवाल किया कि दो दिन से गलत वीडियो चलाकर सिंधी समाज को कौन भड़का रहा है? आव्हाड ने कहा, सच जानने से पहले झूठे बयान और झूठे सबूत के आधार पर केस तैयार नहीं कर सकते। मेरे मन में सिंधी समाज के लिए सम्मान था, आज भी है और हमेशा रहेगा।"











Click it and Unblock the Notifications