महाराष्ट्र: ठाणे में गिरी बिल्डिंग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार की दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा ठाणे जिले के उल्हासनगर की इंदिरा गांधी मार्केट के पास हुआ है। रविवार की दोपहर को अचानक तेज आवाज के साध एक बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ वह इमारत काफी पुरानी है। बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे मंजिल का स्लैब गिरने से यह हादसा हुआ है। इस घटना के मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।












Click it and Unblock the Notifications