भूत-प्रेत के झांसे देकर रेप किया, धमकी देता था- किसी को बताया तो तुम्हारे भाई और पिता मर जाएंगे

सूरत। गुजरात में सूरत के कतारगाम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कुछ परेशानियों को दूर करने के लिए तांत्रिक की मदद ली थी। वह तांत्रिक हैवान निकला। उस तांत्रिक ने भूत-प्रेत का झांसा देकर यौन शोषण किया। उसके चंगुल से छूटने पर महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक, घटना 2017 की है। जब वडोदरा के तांत्रिक हीरेन पुरोहित ने प्रसाद में बेहोशी के पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।

woman physically harassed by a tantrik in surat, police caught from bhavnagar

महिला को होश हुआ तो उक्त तांत्रिक ने धमकी देते हुए कहा कि, 'किसी को बताया तो तुम्हारे भाई और पिता मर जाएंगे।'' पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी हीरेन पुरोहित को जाकर दबोच लिया। उसे भावनगर जेल में बंद कर दिया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अब कतारगाम पुलिस ट्रांसफर वारंट से आरोपी को गिरफ्तार करके सूरत लाएगी। महिला सूरत की रहने वाली है, जबकि आरोपी वडोदरा से है।

woman physically harassed by a tantrik in surat, police caught from bhavnagar

इधर,नाबालिग से पड़ोसी ने रेप किया
सूरत में ही रेप का एक और मामला सामने आया है। सूरत के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक 15 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर पड़ोसी ने आबरू लूटी। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर जब इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि डेढ़ माह का गर्भ है। वहीं, सिविल अस्पताल के डाॅक्टरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सचिन जीआईडीसी पुलिस ने आरोपी पुखराजसिंह उर्फ भीम कमलसिंह वघेल (21 वर्षीय) को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+