लिवइन में किसी और के साथ रहने लगा था पति, गुस्साई पत्नी ने उसे सुंदर युवती के जरिए दी मौत

सूरत। गुजरात में सूरत के गंगाधरा रास्ते पर खेत की मेड़ से बरामद लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित बोरड के रूप में हुई। रोहित बोरड के लापता होने सूचना उसके साथ 5 महीने लिवइन में रही जानवी मीठापर नामक महिला ने दी थी। जानवी ने कडोदरा जीआईडी पुलिस थाने में शिकायत की थी। उसने कहा था कि रोहित की हत्या के लिए उसने पत्नी पायल उर्फ जयश्री जिम्मेदार है।

wife killed her husband

जिसके बाद पुलिस ने जयश्री को अरेस्ट कर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोप स्वीकार करने के बाद जयश्री द्वारा बताई गई हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पूछताछ में जयश्री ने बताया कि रोहित की हत्या के लिए उसने एक देहव्यापार करने वाली सुंदर युवती ज्योति और अन्य 3 शख्सों की मदद ली। घटना के दिन उसने ज्योति से कहा कि वह रोहित को कडोदरा बुलाए। इस पर रोहित ज्योति के पास पहुंचा और दोनों बुलेट पर बैठकर पलसाणा की ओर जाने लगे। प्लान के मुताबिक, ज्योति ने चलथाणा गांव के नेशनल हाइवे 48 पर स्थित मौसम मोटर्स के पास बात करने के बहाने रोहित को रोक लिया।

बाद में जयश्री अपने दो साथियों के साथ सेरवोलेट कार में वहां पहुंची और उनके दोनों साथियों ने रोहित पर हमला कर दिया। जिसमें सिर पर लोहे की राड से वार होने पर रोहित वहीं गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। फिर चारों रोहित की लाश लेकर इधर-उधर भटकते रहे। आखिर में लाश को एना से गंगाधरा जाने वाले रास्ते पर एक खेत में फेंक दिया। पूरी घटना में जयश्री के साथ रोहित की हत्या करने में साथ देने वाले अक्षय और उसके दो साथी समेत ज्योति अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+