kanchan jariwala: कौन हैं कंचन जरीवाला, जिनके अपहरण का आम आदमी पार्टी लगा रही आरोप

Kanchan jariwala gujarat politics: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने एक उम्‍मीदवार का भाजपा द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने कहा कि, भाजपा वालों ने सूरत ईस्‍ट सीट से उनके उम्मीदवार कंचन जरीवाला को अगवा कर लिया है। इससे सूबे की सियासत में हो-हल्‍ला मच गया। बहुत-से लोग ये जानना चाहते हैं कि, कंचन जरीवाला कौन हैं।

Recommended Video

    Gujarat: Surat से AAP उम्मीदवार Kanchan Jariwala लापता, BJP पर अपहरण का आरोप | वनइंडिया हिंदी*News
    Who is kanchan jariwala? know about AAP’s Surat candidate Kanchan Jariwala, who withdraws nomination

    बता दें कि, अपहरण के आरोपों के बीच कंचन जरीवाला नामांकन वापस लेने पहुंचे हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंचन जरीवाला को कुछ अन्‍य लोगों के साथ साफ देखा जा सकता है।

    AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा बोले- भाजपा ने गुजरात में जंगलराज किया है। उन्‍होंने सूरत ईस्‍ट सीट से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया। भाजपाई कंचनजी को लेकर आयोग के दफ्तर गए और वहां दवाब बनाया कि नामांकन वापस लिया जाए। कंचन को कहा कि आप बोलो कि आपके कागजों में कुछ कमी है।'
    चड्ढा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि, भाजपा वाले कंचन जरीवाला को किसी अन्‍य डिस्क्‍लोज लॉकेशन पर ले गए। भारतीय जनता पार्टी के गुंडे आम आदमी पार्टी से और अरविंद केजरीवाल जी से इतना डर गए, इतना घबरा कि उन्‍होंने हमारे प्रत्‍याशी का अपहरण कर लिया। ये जंगलराज नहीं है तो क्‍या है।'

    चड्ढा बोले कि, हम भाजपाइयों के खिलाफ एक्‍शन ले रहे हैं। हमारी पार्टी आप ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर दिया है और जल्द ही औपचारिक शिकायत दाखिल की जाएगी। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, कंचन जरीवाला को आखिरी बार कल आरओ कार्यालय में देखा गया था। भाजपाइयों ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया। इससे चुनाव आयोग भी कटघरे में आता है, भला ऐसा कैसे किया जा सकता है।'

    आम आदमी पार्टी के चीफ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं को कंचन जरीवाला मिले नहीं हैं। वह और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की, लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने लगे। भाजपा बौखला गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+