शराब की हजारों बोतलें गुजरात में रोलर से फोड़ी गईं, पुलिस ने कहा- अवैध तरीके से बेची जाती थीं
सूरत। गुजरात में सूरत पुलिस ने हजारों लीटर शराब को नष्ट कराया। ये शराब की पेटियां सूबे में अवैध तरीके से सप्लाई की जाती थीं। जिसकी कीमत लाखों में थी। सूरत जोन-3 के DCP ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, जिला पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट कराया है। बोतलों को रोलर से कुचला गया। इस दौरान बड़े-बड़े पुलिस अफसर मौजूद रहे।

सूरत जोन-3 के DCP ने कहा, "ये शराब हमारी टीम ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त की और उसी क्रम में इसे भी नष्ट किया गया है।" DCP बोले- इतनी शराब की कीमत लगभग 56 लाख रुपए होगी। सूबे में खुलेआम शराब बेचने पर रोकने है और फिर भी अवैध तरीके से शराब बेचने की घटनाएं सामने आती रही हैं। बीते 4 सालों में गुजरात में इसी तरह लाखों टन शराब को नष्ट कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications