VIDEO: साईं बाबा दर्शन के दौरान महिला के ऊपर से गुजरी गाड़ी, फिर देखिए क्या हुआ?

सूरत। गुजरात में सूरत नगर निगम की कचरा गाड़ी से हुए हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गई। सूरत के उधना इलाके में बड़ोदा रेयोन (बीआरसी) गेट के पास साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए गई महिला के साथ यह वारदात हुई। महिला का चमत्कारिक बचाव हुआ। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Vehicle passed over a woman in Surat and she saved see video

कचरा गाड़ी के नीचे आई महिला का नाम रुमीला बेन सोलंकी बताया जा रहा है। रुमीला बेन सूरत नगर निगम की विजयनगर स्थित वार्ड ऑफिस में काम करती है। रविवार की सुबह वह साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने के लिए बीआरसी गेट पहुंची थी। दर्शन कर रही थी उसी दौरान सूरत नगर निगम की डोर टू डोर कचरा गाड़ी के ड्राइवर ने रिवर्स में गाड़ी ली जो रुमीला बेन पर से सरपट दौड़ गई।

सबके आश्चर्य के बीच कचरा गाड़ी के नीचे आ जाने के बाद भी रुमीला बेन तुरंत उठ खड़ी हो गई और गाड़ी चालक को आड़े हाथों लिया। स्थानीय निवासियों द्वारा कचरा गाड़ी के ड्राइवर की अच्छी-खासी धुनाई भी की गई। रुमीला बेन ने कहा कि साईं की लीला अपार है और साईं बाबा ने ही मुझे बचाया है। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+