अद्भुत शिवालय: डायमंड सिटी सूरत में 51 किलो सोने-चांदी समेत 501 Kg धातु के शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा

सूरत। क्या आपने सोने-चांदी का शिवलिंग देखा है? शायद नहीं देखा होगा। आज यहां देखिए... गुजरात में डायमंड सिटी के रूप में विख्यात सूरत शहर के वेसू क्षेत्र में एक शिव मंदिर अद्भुत शिवलिंग के साथ खुला है। यहां भगवान महावीर कॉलेज के पीछे पुण्यभूमि कॉम्प्लेक्स सोसायटी में चंद्रशेखर महादेव मंदिर..कई सालों में बनकर तैयार हुआ। इसी मंदिर में 51 किलो सोने-चांदी समेत 501 एक किलोग्राम धातु के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

चंद्रशेखर महादेव मंदिर में अद्भुत शिवलिंग

चंद्रशेखर महादेव मंदिर में अद्भुत शिवलिंग

सोने-चांदी, तांबा, पीतल, कांसा व लोहे की मिक्स धातु से निर्मित बना यह अपनी तरह का पहला शिवलिंग है। यह चमकता दिखता है। मंदिर से जुड़े एक पदाधिकारी संतोष गाड़िया ने बताया कि, विशाल शिवलिंग का निर्माण सूरत के पांडेसरा क्षेत्र की मैटल फैक्ट्री में कराया गया। इस शिवलिंग में 51 किलो सोना-चांदी व 450 किलोग्राम तांबा, पीतल, कांसा और लोहे का उपयोग किया गया है। हालांकि, उन्होंने सोने की मात्रा की जानकारी नहीं दी।

40 लोगों की टीम ने मिलकर तैयार किया

40 लोगों की टीम ने मिलकर तैयार किया

मंदिर के पुजारी ने बताया कि,​ विशाल चंद्रशेखर महादेव मंदिर में अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई हैं। उन्होंने कहा कि, नामचीन पंडितों की मौजूदगी में वैदिक विधि से महादेव के शिवलिंग का निर्माण कराया गया था। इस कार्य में 40 जनों की टीम ने मिलकर काम किया था। उन्होंने बताया कि, विभिन्न धातुओं को सही तापमान पर पिघला कर तैयार करना बेहद चुनौतीपूर्ण काम था।
पुजारी के मुताबिक, 3 साल पूर्व बसी सोसायटी में महादेव मंदिर का निर्माण किया गया है।

कैसे पहुंच सकते हैं दर्शन करने?

कैसे पहुंच सकते हैं दर्शन करने?

मंदिर के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि, सैकड़ों किलो धातु से निर्मित चंद्रशेखर महादेव मंदिर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए दूर-दूर के भक्त आएंगे। उन्होंने बताया कि, यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले सूरत आना होगा। सूरत में वेसू एरिया स्थित भगवान महावीर कॉलेज के पीछे पुण्यभूमि कॉम्प्लेक्स सोसायटी में सोसायटी ही चंद्रशेखर महादेव मंदिर स्थित है। यहां शिवलिंग के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी दर्शनीय हैं।

5 हजार रुद्राक्ष वाला देवालय

5 हजार रुद्राक्ष वाला देवालय

उद्योगों के साथ धर्म-कर्म एवं समाजसेवा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके सूरत शहर में इससे पहले भी अद्भुत शिवलिंग बना था। वर्ष 2017 में हुए स्पार्कल में ज्योर्तिलिंग सोमनाथ की प्रतिकृति के रूप में 22 फीट का शिवलिंग बनाया गया था। जिसमें 2 किलो सोना, 75 हजार हीरों व 5 हजार रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+