सूरत में दो कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि, संपर्क में आए सभी लोग निगरानी में
राजकोट। कोरोना के कहर से अभी तक अछूते रहे गुजरात पर भी इसका हमला हुआ है। सूरत की महिला और राजकोट के युवक की मेडिकल जांच में उनमें कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। साथ ही राजकोट के युवक के 3 परिजनों को भी संदिग्ध बताया जा रहा है जिसको लेकर सनसनी फैल गई है। हालांकि प्रशासन की और से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है और लोगो को डरने की बजाय सावधान रहने की अपील की गई है।

15 से ज्यादा लोग ऑब्जर्वेशन में
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजकोट के जंगलेश्वर निवासी युवक समेत 16 लोग सऊदी अरब गए हुए थे। 7 मार्च को लौटने के बाद उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उनको सरकारी अस्पताल भेजा गया। उनकी रिपोर्ट संदिग्ध आने के बाद देर रात सैम्पल पुणे भेजे गए थे जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इसी कारण कॉर्पोरेशन के स्टाफ पुलिस के साथ जंगलेश्वर पहुंचकर उनके संपर्क में आए 15 से ज्यादा लोगो को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

युवती भी पॉजिटिव
इधर सूरत में 21 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह लंदन से फ्लाइट में मुंबई आई थी। बाद में वहां से दूसरी फ्लाइट में सूरत आने की जानकारी मिली है। अहतियात के तौर पर युवती के परिजनों को भी ऑब्जर्वेशन में रखा जा चुका है। साथ ही इस युवती के संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लगा दी गई है और चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य में होटल-रेस्टोरेंट मालिकों के लिये सूचना
वायरस का संक्रमण ना हो इसके लिये दो टेबलों के बीच कम से कम एक मीटर का अंतर रखना होगा। वहां भीड़ ना हो ऐसी व्यवस्था करनी होगी और इस गाइडलाइन का पालन नही करने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी प्रशासन ने दी है। शहर में कहीं भी कोई व्यक्ति विदेश से आये तो तुरंत राजकोट महानगरपालिका के 24x7 नंबर 0281- 2450077 नंबर पर इत्तिला करनी होगी। वह व्यक्ति बीमार हो या ना हो राजकोट महानगरपालिका को जानकारी देने की हिदायत दी गई है और इसके लिए जानकारी देनेवाले का नाम तक नहीं पूछे जाने का आश्वासन भी स्थानीय प्रशासन ने दिया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications