20 साल की लड़की घर पर ही ब्यूटीपार्लर चलाकर गुजारा करती थी, कोरोना से काम ठप हुआ तो दे दी जान

सूरत। गुजरात के सूरत में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका समेत तीन जनों ने खुदकुशी कर ली। इनमें ब्यूटीपार्लर संचालिका का मामला ज्यादा चौंकाने वाला है। वो महज 20 साल की थी। घर पर ही ब्यूटीपार्लर चलाकर कमाती थी। कोरोना महामारी के चलते उसका काम रुक गया। जिसके बाद से ही वह परेशान चल रही थी। मानसिक तनाव इतना ज्यादा हुआ कि, आत्महत्या का कदम उठा लिया।

Three People Including a Beauty Parlor girl ends their lives at surat district

पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान डिंडोली कराडवा रोडसाकार पैलेस निवासी ऋतुजा (20) के तौर पर हुई। ब्यूटीपार्लर का व्यवसाय कम होने के चलते वह काफी परेशान बताई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि, 12 अगस्त को ऋतुजा ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद उसे एक प्राईवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

उसके अलावा लिम्बायत नारायण नगर इंडस्ट्रियल गोकुल नगर सोसायटी निवासी चतुर पिताम्बर शिंदे (35) मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट पालता था। बताया जा रहा है कि, सोमवार शाम को उसने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि, चतुर ने फांसी लगाई थी। घर पर उसके दो बच्चे हैं। डिंडोली और लिम्बायत इलाके के अलावा तीसरी घटना इच्छापोर क्षेत्र में घटी।

कवास गांव पटेल मोहल्ला निवासी रवि मगन राठौड़ ने खुदकुशी का प्रयास किया। राठौड़ महज 19 साल का था। पता चला है कि, उसने भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी कि 12 अगस्त को घर में जहर पी लिया था। जहां से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, रवि की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+