किन्नरों ने निर्वस्त्र कर सरेराह उसको पीटा, की गंदी हरकतें, वीडियो हुआ वायरल
Surat News,(सूरत)। गुजरात के सूरत स्थित गोडादरा क्षेत्र मे किन्नरों द्वारा एक युवक को सरेराह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। यहां पहले तो युवक को निर्वस्त्र किया गया, फिर उसके साथ अभद्र कार्य करने की कोशिश की गई।

गिरोह में किन्नरों ने युवक को पीटा
छह से सात किन्नरों ने गिरोह में युवक को सार्वजनिक रूप से पीटा है। इसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किन्नरों की इस हरकत के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने किन्नरों के खिलाफ युवक की शिकायत दर्ज कर ली है।

कर्जा नहीं चुकाने पर कर दी पिटाई
सूचना के अनुसार गोडादरा के युवक ने किन्नरों के पास से कर्ज में कुछ रूपए लिए थे। कर्जा चुकाने के बदले युवक किन्नरों से भागता फिर रहा था। इसी बीच मंगलवार को किन्नरों का यह गिरोह गोडादरा क्षेत्र में पहुंच गया और युवक के साथ उस के मित्र की भी धुनाई कर दी।

पुलिस कर रही तलाश
किन्नरों ने दोनों युवक के कपड़े उतारकर उनको पीटा। युवक को पीटने के बाद किन्नर वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनको तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications