समधी संग घर से भागी समधिन थाने आकर बोली- 'हमने गलती की थी', पति ने कहा- अब साथ नहीं रखूंगा, VIDEO

Marriage से पहले Bride की Mother को भगा ले गया Groom का Father | Oneindia Hindi

सूरत. बेटी की शादी से पहले उसकी मां अपने होने वाले समधी के साथ भाग गई थी। दोनों के घर से फरार होने पर दूर-दूर तक चर्चा होने लगी। घरवालों की बदनामी भी हुई। समधी-समधिन के जिन बेटे-बेटी का रिश्ता तय हुआ था, वो शादी भी टूट गई। घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके 10 दिन बाद अब समधिन खुद थाने में हाजिर हुई है।

समधी के साथ भागी समधिन वापस आई

समधी के साथ भागी समधिन वापस आई

वेजलपुर थाने में आकर समधिन ने अपनी गलती मानी और कहा कि 'हम दोनों एक-दूजे के पहले से संपर्क में थे। भागकर हमने गलती ​की।'' उधर, पुलिस ने समधिन के पति को बुलवा लिया। पति ने उसको अपनाने से इन्कार कर दिया। पति के इनकार के बाद समधिन ने अपने पिता से विनती की, जिसके बाद पिता उसे लेने पहुंचे।

थाने में बोली हमने गलती की, पति बोला अब साथ नहीं रह सकता

थाने में बोली हमने गलती की, पति बोला अब साथ नहीं रह सकता

समधी-समधिन के घर से भागने का यह मामले हफ्तेभर से ही चर्चा में था। जब लोगों को पता चला कि वो समधिन मिल गई है, तो थाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है ​कि, समधी के साथ भागने के 15 दिन बाद समधिन सामने आई है। दोनों कहां चले गए थे, किसी भी घरवाले को नहीं पता था। घर में शादी की तैयारियां हो रही थीं, लेकिन अपने बच्चों की शादी से पहले ही लड़की की मां और लड़के का पिता गायब हो गए।

पति के इनकार के बाद उसे ससुर घर लेकर गया

पति के इनकार के बाद उसे ससुर घर लेकर गया

संवाददाता के अनुसार, थाने में उपस्थित हुई समधिन ने कहा कि- जो कुछ हुआ इसमें हम दोनों की ग़लती थी। जिसे सुधारने के लिए हमने अलग होने का फैसला लिया है और इसी कारण में सामने आई हूं।'
उनके सामने आते ही पुलिस ने उन दोनों के परिवार वालों को जानकारी दी। मगर, समधन के पति ने कह दिया कि अब मैं इसे अपने साथ नहीं रखूंगा। लिहाजा समधिन के बूढ़े पिता उसको लेने थाने पहुंचे। खास बात यह भी है कि समधिन की उम्र 46 साल है।

वेलेंटाइन डे पर होने वाली थी दोनों के बच्चों की शादी

वेलेंटाइन डे पर होने वाली थी दोनों के बच्चों की शादी

समधी-समधिन के बच्चों की शादी आगामी वैलेंटाइन डे यानी कि 14 फरवरी को हाेनी थी। पर दोनों बूढ़े, उनकी शादी से पहले ही एक साथ फरार हो गए। समधी अमरोली का रहने वाला था। वह एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी है, जबकि समधिन किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी रही है। वह नवसारी में रहती थी।

दोनों पहले ही एक-दूजे के हो चुके थे, लेकिन..

दोनों पहले ही एक-दूजे के हो चुके थे, लेकिन..

पता चला है कि, लड़के का पिता जब कुंवारा था तो कतारगाम में रहता था, उन दिनों ही लड़की की मां सामने वाली बिल्डिंग में रहा करती थी। तब से दोनों के बीच प्रेम-संबंध चले आ रहे थे। हालांकि, उनकी शादी अलग-अलग जगहों पर हो गई थी। बाद में उनके बच्चे हुए। तब दोनों ने तय किया कि वे अपना प्रेम संबंध प्रगाढ़ करने के लिए अपने बेटे-बेटी की शादी आपस में करा लें। हालांकि, इन समधी-समधिन के प्रेम-संबंधों के बारे में इनके अपने-अपने घरवालों को नहीं पता था। यह तब पता चला, जब बीते 10 जनवरी को दोनों घर से भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+