प्रेमी युवती से करना चाहता था शादी, मुंहबोले भाई को रोड़ा बनते देखा तो मुंह कुचलकर मार डाला
सूरत। गुजरात में सूरत के सचिन जीआईडीसी एरिया में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के मुंहबोले भाई की हत्या कर दी। वह युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था और उसे लगता था कि मेरी प्रेमिका से शादी में मुंहबोला भाई रोड़े डालेगा, इसी आशंका के चलते युवक ने अपने मित्र के साथ मिलकर मुंह बोले भाई की हत्या कर दी। उन्होंने उसके सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए। इस तरह उसे मौत के घाट उतार डाला। देर रात शव बरामद होने पर पुलिस जांच में जुटी। बहरहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, हमें देर रात एक युवक का शव मिला था, जिसे फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। उसकी शिनाख्त हुई, तो उसके कातिलों तक पहुंची। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ दीपक पुत्र अर्जुन चौहान(26 वर्ष) के तौर पर हुई। वह सचिन जीआईडीसी स्थित गीतानगर में रहने वाला था। शनिवार को रात में साईं ज्योति सोसाइटी के पास खुले मैदान में उसका शव मिला था। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोपी सर्वेश उर्फ अभय और अनिल को पकड़ा है। इनमें से सर्वेश को संदेह था कि अर्जुन चौहान उसकी शादी में रोड़ बन सकता है इसलिए अर्जुन की हत्या कर दी।

बताया जाता है कि, प्रदीप को मारने के लिए सर्वेश ने शनिवार को शाम के समय उसे साईं ज्योति सोसाइटी के पास बुलाया और फिर अपने मित्र अनिल की मदद से ईंट से मुंह कुचलकर प्रदीप की हत्या कर दी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची तो घटनास्थल पर तलाशी के दौरान प्रदीप की जेब से एक कागज मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई। कागज के माध्यम से पुलिस प्रदीप के घर तक पहुंची और फिर सारी कहानी सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications