Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PHOTOS: पहली बार गुजरात की 2 बहनों ने एवरेस्ट किया फतह, -40°C में तिरंगा फहराकर लौटीं

Recommended Video

    Surat की 2 बहनों ने Mount Everest किया फतह, -40°C में फहराया Tiranga | वनइंडिया हिंदी

    Gujarat News in Hindi, सूरत। नेपाल स्थित दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय पाकर दो भारतीय बहनें सूरत लौट आई हैं। 25 वर्षीय अदिति और 21 साल की अनुजा ने 22 मई को माइनस 40 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। दोनों ने 30 मार्च को अपना मिशन शुरू किया था, अन्य 14 देशों के पर्वतरोहियों के साथ उन्होंने हिमालय पर्वत की ट्रेकिंग की। कई देशों के पर्वतरोही माउंट एवरेस्ट तक पहुंचे, जिनमें गुजरात से पहली बार इन दो सगी बहनों ने चढ़ाई पूरी की।

    गुजरात से पहली बार दो सगी बहनें एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ीं

    गुजरात से पहली बार दो सगी बहनें एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ीं

    हाल ही जब अदिति और अनुजा सूरत लौटीं तो एयरपोर्ट पर उनका परिवार और संबंधी स्वागत में जुट गए। उनके माता-पिता ने कहा कि हमारी बेटियों ने हिमालच की सबसे उूंची चोटी पर तिरंगा लहराकर दुनिया में गुजरात का नाम रोशन किया है। बता दें कि, वे शहर के अठवालाइन्स स्थित आदर्श सोसायटी में रहती हैं।

    हमारी काबयाबी पर बहुत खुश हैं पेरेंट्स

    हमारी काबयाबी पर बहुत खुश हैं पेरेंट्स

    बकौल अदिती, ''मेरे पिता डॉ. आनंद वैद्य आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। हमारी इस उपलब्धि पर वे फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही राज्यभर से बधाईयां मिल रही हैं।''

    पोस्ट ग्रेजुएट हैं अ​दिति

    पोस्ट ग्रेजुएट हैं अ​दिति

    अदिती ने लंदन से पोस्ट ग्रेज्युएशन किया है, जबकि अनुजा ने बीआरसीएम कॉलेज, सूरत से बीबीए की डिग्री हासिल की है। मीडिया से बातचीत में दोनों बहनों ने बताया कि उनकी इच्छा अब रशिया के एलब्रस शिखर पर फतह ‌हासिल करने की है।

    माऊंट एकोन्टगुवा को भी कर चुकी हैं फतह

    माऊंट एकोन्टगुवा को भी कर चुकी हैं फतह

    माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने से पहले उन्होंने फरवरी माह में दक्षिण अमेरिका के 23 हजार फुट ऊंचे माऊंट एकोन्टगुवा पर चढ़ाई की थी। अब कहा जा रहा है कि ये दोनों बहनें गुजरात से एवरेस्ट पर पहुंचने वाली प्रथम महिलाएं हैं, क्योंकि आज तक गुजरात की कोई महिला यहां तक नहीं पहुंचीं।

    सबसे पहले एडमंड हिलेरी और तेनसिंग शेरपा पहुंचे थे माउंट एवरेस्ट पर

    सबसे पहले एडमंड हिलेरी और तेनसिंग शेरपा पहुंचे थे माउंट एवरेस्ट पर

    दुनिया में सबसे वर्ष 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ शेरपा तेनसिंग ने हिमालय की सबसे उूंची चोटी फतह की। उनके बाद 1984 में बचेन्द्री पाल एवरेस्ट पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं। माउन्ट एवरेस्ट 29 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+