surat municipal election result: सूरत नगर निगम चुनाव में भी BJP को बहुमत, AAP ने 23 सीटें जीतीं, कांग्रेस जीरो

सूरत। गुजरात में सूरत नगर निगम (महानगर-पालिका) चुनाव के परिणाम आज जारी हुए। जिसमें भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। इससे बहुमत का रास्ता साफ हो गया। शाम 5 बजे तक ही भाजपा को कुल सीटों में से 93 सीटों पर जीत मिल चुकी थी। जबकि, आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार में ही अच्छा प्रदर्शन किया। उसे यहां 23 सीटों पर जीत मिली। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का रहा। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

Recommended Video

    Gujarat Municipal Results 2021: Surat में AAP को मिली 27 सीटें, CM केजरीवाल बोले ये | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले दोपहर 1 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने 40 सीटों पर बढ़त बनाई। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। केजरीवाल की अगुवाई वाली यह पार्टी 18 सीटों पर आगे चलती रही। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है। उसे 10 सीटों पर बढ़त मिली।

    सूरत दुनिया में 'डायमंड सिटी' के तौर पर विख्यात है। यहां बीते रविवार को नगर निगम (महानगर-पालिका) चुनाव का मतदान हुआ था। सूरत के अलावा गुजरात में अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर महानगर पालिकाओं के भी चुनाव परिणाम आ रहे हैं। गुजरात में ये कुल 6 महानगर पालिकाएं हैं, जहां चुनाव हुए हैं।

    surat municipal corporation election result 2021

    576 सीटों के लिए मुकाबला
    गुजरात में भाजपा सत्ता में है और स्थानीय निकाय में भी यही पार्टी काबिज रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का दावा है कि, भाजपा फिर सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। यही कहना गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का है। इस चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ​यदि भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो यह रूपाणी वाले नेतृत्व के लिए अच्छा रहेगा। अभी यहां 31 जिला व 231 तहसील पंचायत व 81 नगर पालिका के लिए भी 28 फरवरी को चुनाव होगा।

    surat municipal corporation election result 2021

    2276 प्रत्याशी और 1 करोड़ से ज्यादा वोटर
    इस बार के चुनाव में 576 सीटों पर 2276 प्रत्याशी खड़े हुए। चुनाव लड़ने वालों में भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आप के 470, एनसीपी के 91, अन्य दलों के 353 और 228 निर्दलीय शामिल हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर और भावनगर आदि सभी 6 नगर निगमों में 576 वार्ड ही हैं। जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान अहमदाबाद महानगर पालिका एवं सूरत महानगर पालिका के चुनाव पर होगा। ये दो यहां के बड़े शहर हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा 63209 कर्मचारी तैनात किए गए। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 नगर निगमों में 1,14,67,358 वोटर्स हैं। जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं हैं।

    6 नगर निगों में 2276 प्रत्या​शी
    - 31 जिला पंचायत में 2655
    - 231 तहसील पंचायत 12265
    - 81 नगर पालिका 7245
    - उपचुनाव वाली सीटों पर 51

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+