युवती के जरिए युवक ने अपने चचेरे भाई को हनीट्रैप में फंसाया, 10 लाख मांगे, फिर एक दिन फूटा भंडा..
सूरत। गुजरात में कहीं न कहीं आए रोज हनीट्रैप के मामले सामने आ रहे हैं। यहां सूरत से एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसमें युवक ने अपने ही चचेरे भाई को किसी युवती के जरिए हनीट्रैप में फंसा लिया। फिर, उसी युवती के जरिए चचेरे भाई से 10 लाख की मांग की। डरा-धमका उससे 4 लाख रुपए ऐंठ भी लिए। जिसके बाद जब चचेरे भाई ने पुलिस की शरण ली तो आरोपी युवक-युवती फरार हो गए। संवाददाता के अनुसार, बहरहाल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि युवती समेत दो जने पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।

27 मई को पूजा ने उसे मिलने बुलाया
आरोपी की पहचान अमरोली क्षेत्र में रहने वाले किशोर इसामलिया के तौर पर हुई। उसने पूजा पटेल नाम की एक युवती व वकील धुमा सोनी नाम के युवक से मिलकर अपने ही चचेरे भाई को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची। जिसके तहत उसने पूजा से चचेरे भाई के मोबाइल पर कॉल करवाया गया। पूजा ने उससे मित्रता कर ली। 27 मई को पूजा ने उसे मिलने बुलाया। जहां पूजा ने अपने मोबाईल में उसके साथ आपत्तिजनक फोटो ले लिए।

दस लाख रुपए की मांग की
इसके बाद पूजा उससे अलग हो गई और उसे फोटोज के जरिए ब्लैकमेल करने लगी। फोटो डिलीट करने के एवज में दस लाख रुपए की मांग की। साढ़े चार लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

फिर लगी किसी अपने द्वारा ही साजिश किए जाने की भनक
इस बीच इस साजिश में किशोर का हाथ होने की भनक लगने से पर चचेरे भाई द्वारा वराछा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पूजा और धुमा सोनी समेत इस मामले में लिप्त उसके साथी फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications