थाने में युवती बोली- मुझसे प्यार, फिर शादी करने की बातें कहकर फौजी ने 2 साल किया यौन शोषण

सूरत. गुजरात में सूरत के कापोद्रा क्षेत्र की एक सिंगर युवती ने भावनगर के रहने वाले एक फौजी पर यौन शोषण के आरोप लगाए। थाने में शिकायत करते हुए युवती ने कहा कि एक दोस्त के जरिए मेरी उससे जान-पहचान हुई थी। उसने मुझे प्यार और फिर शादी करने का झांसा दिया। वह अलग-अलग जगहों पर साथ ले जाता था। कई बार यौन संबंध बनाए, लेकिन शादी नहीं की। दो साल तक ऐसा होता रहा। मैंने जोर देकर कहा तो वह बिल्कुल मुकर गया। इस तरह उसने न सिर्फ झांसे देकर यौन शोषण किया, बल्कि सगाई भी किसी और लड़की से कर ली।'

surat-girl-complaint-against-army-jawan-for-cheating-in-love

युवती के ऐसे बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग और धोखे का मामला है, जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी जवान उसे अहमदाबाद के होटल, हजीरा, डूमस और सुवाली के बीच के जंगलों में ले गया था। वह भावनगर जिले के नेसियागांव का रहने वाला ​है। पीड़िता ऑर्केस्ट्रा में गायिका के तौर पर काम करती है। उसका यह भी कहना है कि वे दोनों पहली बार एक शादी समारोह के दौरान मिले थे।
शादी समारोह के बाद से दोनों फेसबुक पर एक-दूजे से चैटिंग करने लगे। एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दिए थे। युवती ने आरोपी का नाम हरपालसिंह सहदेवसिंह गोहिल बताया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+