युवती की सगाई से गुस्सा आशिक घर जलाने आया था, केरोसीन बाइक पर गिरा तो उसी में आग लगा दी
सूरत। गुजरात में सूरत के पूणा की सीताराम सोसाइटी विभाग-1 में रहने वाले एक सिरफिरे आशिक ने सगाई होने के चलते प्रेमिका के होने वाले पति के घर में आग लगाने की कोशिश की। वहां धक्कामुक्की में मिट्टी का तेल छलककर बाइक पर गिर गया। तो उसने बाइक में ही आग लगा दी। पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराने पर यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि, घटना नौ माह पहले हुई, डर की वजह से शिकायत अब दर्ज कराई है।

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, सूरत के पूणा स्थित सीताराम सोसाइटी विभाग-1 में रहने वाले नारण रणछोड़ बलदानिया के बेटे रवि की सगाई एक युवती से हुई थी और उसकी बड़ी बहन की सगाई विपुल मनुभाई हड़िया के साथ हुई थी। दोनों की शादी अगले माह यानी कि दिसबंर 2020 में होने वाली है। वहीं, वो रवि से सगाई करने वाली युवती के संजीव उर्फ संजय बांबणिया से प्रेम संबंध थे। जिस पर रवि ने दोनों के प्रेम संबंध की बात विपुल को बता दी। तब विपुल संजय बांबणिया को उस युवती से संबंध तोड़ने के लिए समझाने गया था। मगर वहां दोनों में मारपीट हो गई। आरोप हैं कि, संजय अपने कुछ लोगों को साथ में ले जाकर वराछा स्थित रवि के ऑफिस में जाकर उसे धमकी दी।

इतना ही नहीं, संजय ने केरोसीन से भरी बोतल ली उसे लेकर रवि के घर पहुंच गया। जहां उनमें धक्कामुक्की हुई। जिससे केरोसीन बाइक पर गिर गया, तो संजय ने उसी में आग लगा दी। कैरोसीन की आग से वह बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना 10 मार्च की बताई जा रही है। उसके बाद अभी एक हफ्ते पहले संजय ने फिर धमकियां देनी शुरू कर दीं। उसने रवि के पिता को रास्ते में रोककर धमकाया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications