शरीर के अंदर छिपाकर अरब से लाया आधा किलो सोना, सूरत एयरपोर्ट पर पता चल ही गया
सूरत। गुजरात में सूरत एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलर पकड़ा गया है। कस्टम विभाग को उससे 20 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद हुआ। वह अपने गुप्तांग में सोने का कैप्सूल छुपाए हुए था। वह अरब के शारजहां से प्लेन में चढ़ा था। कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग की तो देखा कि 600 ग्राम से ज्यादा सोना उसके गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वह कहां से सोना लाया और कहां लेकर निकल रहा था,इसकी पड़ताल की जा रही है।

संवाददाता के अनुसार, इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शारजहां एयरपोर्ट से यहां आई। पकड़ा गया युवक महाराष्ट्र का था। फ्लाइट लैंड होते ही कस्टम विभाग ने यात्रियों की जांच शुरू कर दी थी। मशीन द्वारा इन्टीमेशन मिलने के बाद युवक से सोना बरामद हुआ।

सूरत एयरपोर्ट के रास्ते सोने की तस्करी का नया तरीका सामने आया है। युवक ने बताया कि पाउडर कम पेस्ट के फॉम में गोल्ड डालकर उसे शरीर में छिपाते हैं, जिसकी वह से स्कैनर मशीन में वह सरलता से नहीं पकड़ा जा सकता। हालांकि मशीन से कोई धातु होने का इन्टीमेशन मिल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications