Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंटरनेट से पति-पत्नी अकेले में देख रहे थे स्मार्ट टीवी, अचानक चलने लगा उनके निजी पलों का वीडियो

सूरत। गुजरात में सूरत शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सबक लिया जा सकता है। यहां एक दंपति घर पर पोर्न वीडियो देख रहे थे। इसके लिए उन्होंने स्मार्ट टीवी का सहारा लिया। इंटरनेट से दोनों ये लुत्फ उठा ही रहे थे कि कुछ देर बाद ही खुद का वीडियो देखकर दंग रह गए। उन्हें टीवी पर अपने ही पलों का वीडियो प्ले होता दिखा। वे दोनों घबरा गए। जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। तब साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि हैकर ने आपका स्मार्ट टीवी हैक कर लिया था। टीवी हैक करके हैकर ने आपके ही निजी पलों को कैद कर लिया था। ऐसा कहकर साइबर एक्सपर्ट ने वो वीडियो डिलीट कराया।

Smart TV hacked by hackers at gujarat

पति-पत्नी के बेडरूम का वीडियो हैकर ने वेबसाइट पर डाला
संवाददाता के अनुसार, उक्त पति-पत्नी की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मगर, यह घटना सामने आने के बाद कई लोगों ने अपने बेडरूम से स्मार्ट टीवी को हटाना शुरू कर दिया। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि हैकर ने उन दोनों का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर भी डाल दिया था। जबकि, वह दंपति इससे पूरी तरह अनजान थे।

कैसे हैक हुआ होगा स्मार्ट टीवी?
एक्सपर्ट ने बताया कि अधिकतर स्मार्ट टीवी को इंटरनेट के जरिए चलाया जाता है। जिसके चलते उनके हैक होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। जब आप टीवी पर कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो उसका एक्सेस हैकर के पास पहुंच जाता है। इसके जरिए इंटरनेट से जुड़े हैकर आसानी से आपके स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं, फ्रंट कैमरे के जरिए वे आपके फोटोज और वीडियो भी आसानी से हासिल कर लेते हैं।

Smart TV hacked by hackers at gujarat

यह उपाय कर सकते हैं बचने के लिए
- अपने स्मार्ट टीवी को किसी ओपन वाईफाई से कनेक्ट करने के बजाय सिक्योर कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें।
- स्मार्ट टीवी में कभी भी कोई गैर जरूरी ऐप इंस्टॉल न करें।
- स्मार्ट टीवी के सेटिंग्स में जाकर माइक्रोफोन के ऑलवेज ऑन ऑप्शन को ऑफ कर दें।
- टीवी से जुड़े अपडेट्स को इग्नोर न करें और समय-समय पर अपडेट करते रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+