VIDEO: सड़क पर अचानक चीखते हुए उल्टे पांव दौड़ने लगी लड़की
सूरत। गुजरात के सूरत में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रात के समय एक लड़की सड़क पर अजीबोगरीब आवाजें निकालकर चलती है। अचानक वह उल्टा दौड़ने लगती है। दौड़ते-दौड़ते वह सड़क पर ही गिर जाती है।

इधर-उधर भागने लगते हैं लोग
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सूरत के अडाणज क्षेत्र का है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में स्पष्ट रूप देखा जा सकता है कि लड़की खौफनाक तरीके से चीखते हुए चल रही है। अचानक वह तेज गति से उल्टा चलने लगती है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागते भी दिखाई देते हैं।
वीडियो के साथ लड़की के शरीर में आत्मा का मैसेज वायरल
लड़की के शरीर में आत्मा का प्रवेश होने का मैसेज भी इसी वीडियो के साथ वायरल हुआ है। किसी हॉरर फिल्म की तरह के इस वीडियो में थोड़ी दूर उल्टा भागने के बाद लड़की वहीं धड़ाम से गिर जाती है।












Click it and Unblock the Notifications