राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का आज आखिरी दिन, सूरत से मिले 40 करोड़ से ज्यादा

सूरत। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का आज अंतिम दिन है। ट्रस्ट ने 15 जनवरी को इस अभियान की शुरूआत की थी, जो कि 27 फरवरी तक के लिए था। इस अभियान के तहत सैकड़ों ​टीमें देशभर के विभिन्न गांव-कस्बों और शहरों में चंदा एकत्रित करने गईं। इस दरम्यान गुजरात के सूरत शहर से भारी मात्रा में निधि संग्रह हुआ। अकेले सूरत से अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि निधि-समर्पण को जा चुकी है।

उद्योगपतियों से लेकर गरीबों-मजदूरों ने भी मंदिर निर्माण में योगदान देने के लिए जितना बना, उतना दान दिया। हालांकि, दान में बड़ी संख्या में मिले चेक अभी भी पेंडिंग हैं। ऐसे में कुछ दिनों बाद ही यह ज्ञात हो पाएगा कि ​कुल कितने करोड़ चंदा सूरत से मिला है। कुछ दिन पहले ही राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि सूरत आए थे। उन्होंने कहा था कि सूरत सहित पूरे देश से राम मंदिर निर्माण के लिए अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Ram temple donation drive last date 27 feb: gujarats Surat provides more than 40 Crore So Far

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के मुताबिक, 11 फरवरी तक 1511 करोड़ की राशि एकत्रित की जा चुकी थी। अब यह पूरे देश से 1600 करोड़ से ज्यादा एकत्रित हो चुकी है। बहरहाल देशभर से मिले दान की पूरी जानकारी 28 फरवरी को मिल पाएगी। काउंटिंग हो रही है और इस वजह से अभी तक किसी शहर या प्रदेश से मिले दान के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Ram temple donation drive last date 27 feb: gujarats Surat provides more than 40 Crore So Far

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।

2 दिन में ही आ गए थे 100 करोड़
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+