PM मोदी ने सूरत में हॉस्टल के भूमि-पूजन का उद्घाटन किया, कहा- इससे युवाओं को नई दिशा मिलेगी, सपने पूरे होंगे
सूरत, 15 अक्टूबर 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा कराए जा रहे एक हॉस्टल के निर्माण-कार्य के लिए भूमि-पूजन किया। हॉस्टल फेज-1 (बॉयज हॉस्टल) के भूमि पूजन समारोह का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल से सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज युवाओं को एक नई दिशा देगा और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करेगा।

सूरत में बन रहे बॉयज हॉस्टल
प्रधानमंत्री ने कहा कि, इस प्रोजेक्ट के बारे में मुझे बताया गया है कि बॉयज हॉस्टल के दोनों चरणों का निर्माण-कार्य वर्ष 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, यह खुशी की बात है कि, सूरत में सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। छात्रावास होने से विद्यार्थियों की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल से युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी और उनके सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया भूमि पूजन
खास बात यह है कि, मोदी खुद सूरत नहीं गए। उन्होंने अपने दफ्तर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनवाए जा रहे बॉयज हॉस्टल फेज-1 के 'भूमि पूजन' में हिस्सा लिया। हॉस्टल फेज-1 (बॉयज हॉस्टल) के 'भूमि पूजन' समारोह के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही संबोधन भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications