गुजरात में ओमिक्रॉन से खतरा बढ़ा: हाई-रिस्क वाले देशों से आए 87 यात्री, सभी क्वारंटाइन, जानें आंकड़े

सूरत। गुजरात में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, यहां हाई-रिस्क वाले देशों से लगातार यात्री आ रहे हैं और उनमें काफी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बीते रोज सूरत में विदेश से 87 यात्री आए। जिनमें से 7 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए। हफ्तेभर में यहां विदेश से कुल 1148 यात्री आए हैं, जिनमें 233 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से ही आए हैं।

Omicron: the new variant of coronavirus found in gujarat, 87 passengers came from affected countries, all quarantined

विदेश से सभी यात्रियों को गुजरात में 7 दिन के अनिवार्य-क्वॉरंटाइन में रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, गुजरात पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाती है। वे 7 दिन क्वारंटाइन में रहेंगे और फिर क्वॉरेंटाइन पूरा होने के बाद उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। पता चला है कि, ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित देशों से आए 41 यात्रियों का 7 दिन के क्वॉरंटाइन पूरा हो गया है। जिनका आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। यदि वे निगेटिव आते हैं तो उन्हें फ्री कर दिया जाएगा।

सूरत में कोरोना के मामलों की बात करें तो यहां शहर में 8 जबकि शेष जिले में 1 मरीज मिला। इस तरह 9 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 5 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। बताते चलें कि, सूरत में अब तक कुल 144075 मामले दर्ज किए गए हैं। यहां कोरोना से अब तक 2116 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, बीते रविवार को सूरत शहर और जिले में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसके अलावा रविवार को 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

Omicron: the new variant of coronavirus found in gujarat, 87 passengers came from affected countries, all quarantined

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सूरत में अब तक कुल 141930 लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। वहीं, फिलहाल 28 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। लोग कोरोना की चपेट में तो नहीं आ रहे, ये जानने के लिए सूरत महानगर पालिका ने कोरोना के टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। वहीं, वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेज कर दी गई है। यहां वैक्सीन के दूसरे डोज लेने वालों का आंकड़ा 81.86% हो गया है।

सूरत में बीते रोज 22700 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। जिससै वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 63.97 लाख पर पहुंच गया। विभाग के अनुसार, इनमें 38.01 लाख लोगों ने पहला डोज और 25.95 लाख लोगों ने दूसरा डोज लिया है। इसके साथ ही दूसरे डोज का आंकड़ा 81.86% हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+