घर के बाहर खेल रहा था 2 साल का बच्चा, साबुन बेचने वाले ने कार रिवर्स लेते उस पर चढ़ा दी, मौत

सूरत. गुजरात में सूरत शहर के पुणा क्षेत्र में एक कार चालक ने 2 साल के बच्चे को कुचल दिया। कार चालक जब अपनी कार को बैक कर रहा था, तभी घर के पास खेल रहे मासूम पर वह चढ़ गई। पता चलते ही मासूम के परिजनों की चीख निकल गई। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

maruti van killed a two year boy at surat

संवाददाता के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान आर्यन के रूप में हुई। आर्यन पुणा की शंकरनगर सोसायटी में रत्नकलाकार कनक कानाणी का बेटा था। वह 2 साल का था। वह जब अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक व्यक्ति वहां मारूति वैन लेकर साबुन बेचने आया। अपना काम खत्म होने के बाद साबुन वाला कार रिवर्स ले रहा था। उसने पीछे ध्यान नहीं दिया और कार बच्चे पर चढ़ गई।

कार के नीचे आने के कारण बच्चा लहुलुहान हो गया। मौके पर बच्चे के परिजनों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बच्चे को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+