ब्यूटी पार्लर संचालक ने घर के दरवाजे बंद कर पी लिया जहर, फिर कहा- बचा लो प्लीज, मुझे जीना है..

सूरत। गुजरात में सूरत के शहर के नानपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक ब्यूटी पार्लर संचालक आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपने का दरवाजा बंद करके अंदर जहरीली दवा पी ली। उसकी मां को भनक लगी तो वो चिल्लाने लगीं। मां ने दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद चिंतित मां ने फौरन उसके बहनोई को खबर की। जब बहनोई वहां पहुंचा तब दरवाजा खुला। अंदर बहनोई के पहुंचने पर ब्यूटी पार्लर संचालक ने कहा- मैंने जहरीली दवाई पी ली है। प्लीज बचा लो। मुझे जिंदा रहना है..।

makeup-artist ate poison, die in surat civil hospital

नहीं बच पाई जान, हॉस्पिटल में दम टूटा
​​जहर ​से उसकी तबियत खराब होती चली गई। घटना के बारे में पता चलने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उनके द्वारा सूचना देने पर एंबुलेंस-108 की गाड़ी आई। जिससे उपचार के लिए उसे सूरत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नानपुरा भाटिया मोहल्ला स्थित इंद्रनील अपार्टमेंट में रहने वाले ब्यूटी पार्लर संचालक प्रदीप अरविंद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि, प्रदीप ने रविवार को आर्थिक तंगी के कारण जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

सूरत सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रदीप का अस्पताल में 2 दिनों तक इलाज चला था। अंतत: उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप की शादी इसी साल जनवरी महीने में हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। उसके घरवालों का कहना है कि, कोरोना लॉकडाउन में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। आमदनी नहीं हो रही थी। प्रदीप को लगता था कि, हालत सुधर जाएंगे, लेकिन और बिगड़ते जा रहे थे। जिसके चलते वह परेशान हो गया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि उसके सिर में चोट लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+