इस रिहायशी बस्ती में तेंदुए का खौफ फैला, सीढ़ियों पर चढ़कर घर के अंदर घुस गया, लगेंगे CCTV

सूरत। गुजरात में तेंदुए भारी तादाद में पाए जाते हैं। हालांकि, ऐसे जंगली जानवरों के लिए के अस्तित्व के लिए 'बढ़ते मानव-घटते जंगल' खतरा हैं। ऐसे में जंगली जानवर खाने पीने की तलाश में उन जगहों पर आने लगते हैं जहां इंसानी बस्तियां बस गई हैं। गुजरात में इन दिनों सूरत जिले के खजोद गांव में तेंदुआ विचर रहा है। शुक्रवार देर रात उसे गांववासियों ने घर में पाया तो कोहराम मच गया।

Leopard is wandering in the village of Surat district gujarat, forest officials say that CCTV will be installed

तेंदुए के गांव में घुस आने की सूचना जंगलात विभाग को दी गई। जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे रखवाए। हालांकि, तेंदुआ काबू में नहीं आया। वन विभाग की टीम शनिवार सुबह भी गांव पहुंची और उसे खजोदगाम क्षेत्र में तलाश किया। कल वह फिर से दिखाई दिया। तब टीम ने उसके फुटप्रिंट के आधार पर उसकी मौजूदगी वाली लोकेशन ढूंढनी चाही। अधिकारियों ने कहा कि, अभी उस तेंदुए का पता नहीं चल सका है। उसे पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे रखे गए हैं।

Leopard is wandering in the village of Surat district gujarat, forest officials say that CCTV will be installed

वन-अधिकारियों ने कहा कि, गांव में तेंदुए का खौफ है। उसे पकड़ने के लिए अब यहां सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, एक बुजुर्ग ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों से खजोदगाम में तेंदुआ आ रहा है। वह रात के समय लोगों को दिखाई दिया है। बीते शुक्रवार तेंदुआ रात गांव की कूई फलिया निवासी भीखाभाई पटेल के घर के पास आ गया था। उसके अलावा एक घर की सीढ़ियों पर नजर आया। उसका वीडियो सामने आते ही रात में गांव में खूब शोर-शराबा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+