बाज नहीं आ रहे जुएबाज, इस एक ही शहर में 99 पकड़े, 4 महिलाएं भी लगा रही थीं दांव

सूरत। कोरोना-महामारी की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन एवं कर्फ्यू के नियमों को जुएबाजों ने ताक पर रख दिया है। ऐसे मुश्किल दौर में भी वे एक ही शहर में जगह-जगह से दांव लगा रहे हैं। बात सूरत की है, जहां पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा। जहां से करीब 99 जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। यह छापा शहर के तुलसी फलिया में पड़ा। इनके अलावा पुलिस ने एक जगह से चार महिलाओं समेत 15 और जुआरी गिरफ्तार किए। यहां अलग-अलग इलाकों में इससे पहले भी छापा मारकर पुलिस ने 37 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था।

Include Four women, many gamblers arrested from various areas of Surat in the raids

उंधना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, भाठेना इंडस्ट्रीज-2 के एक मकान में जुआ खेलते लोगों से मोबाइल और दो मोटर साइकिल समेत 1.22 लाख का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से जितेंद्र कुमार पुत्र केशवलाल पटेल, चेतन पुत्र नटरवर लाल पटेल, विपुल पुत्र जोइताभाई पटेल, हरेश पुत्र सीताराम पटेल, अरविंद पुत्र रणछोड़ पटेल, वसंत पुत्र निभाभाई पटेल और विपुल पुत्र हीरालाल पटेल गिरफ्तार किए गए। वहीं, दबिश की भनक लगते ही मकान मालिक माधुभाई पुत्र ईश्वरलाल पटेल, प्रह्लाद वुत्र छगन पटेल और अन्य एक समेत 3 आरोपी वहां से फुर्र हो गए।

सूरत के ही डिंडोली क्षेत्र में छठ तालाब के पास उत्सव रेजिडेंसी में पुलिस ने दबिश दी। जहां जुआ खेल रही अल्पा गोसाई, भावना गोस्वामी, रेखाबेन राकसया और ज्योत्सनाबेन मारू पकड़ी गईं। इन महिलाओं के अलावा पुलिस ने उत्सव रेजिडेंसी में राजेश पुत्र केशूभाई कोटडिया, रजनीश पुत्र धनजी भंडेरी, भावेश पुत्र छगन सेता और वैभव पुत्र वर्दीलाल शाह को दबोचा।

पुलिस ने बताया कि, उत्सव रेजिडेंसी में दबिश के दौरान सिपाहियों ने मौके से 95 हजार रुपए जब्त किया। इन आरोपियेां के खिलाफ जुआ खेलने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+