लट्ठे पर अटकी पतंग निकालने गया 7 साल का बच्चा बिजली से झुलसा, घर के पास ही तोड़ा दम
सूरत। गुजरात में सूरत जिले के महुवा के भूताड़ फलिया में पतंगबाजी के दौरान एक बच्चे की जान चली गई। दरअसल, बच्चा इलेक्ट्रिक पोल यानी कि बिजली के खंभे (लट्ठे) में अटकी पतंग निकालने के लिए गया था। जहां वह बिजली से झुलस गया। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। पता चलने पर पुलिस आई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चा 7 साल का था। उसके पिता महुवा के भूताड़ फलिया के निवासी हैं। उनका नाम सलीम सुरेश शेख है।
उनका सात वर्षीय बेटा मोहमद हाफिज घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था। उसके घर के निकट स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास बिजली के खंभे पर पतंग अटक गई थी। इस पर वह पतंग को निकालने के लिए गया, तभी कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़े लट्ठे के बिजली के तार से टच हो गया। बिजली का उसे तेज करंट लगा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके बाद हाफिज की मौके पर ही मौत हो गई।

काफी पक्षियों की भी जान गई
वहीं, पतंग बाजी से शहरभर में काफी पक्षी भी मर गए। बारडोली में पतंग की डोर से चार कबूतरों की मौत हो गई। वहीं, अन्य कई घायल पक्षियों का उपचार किया गया। करुणा अभियान के तहत बारडोली सामाजिक वनीकरण, वन विभाग, सरकारी पशु चिकित्सालय और फ्रेंड्स ऑफ एनिमल वेल्फेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि, पतंगबाजी से काफी पक्षियों की शामत आ गई। उन्होंने दिनभर घायल पक्षियों को बचाया। अभी भी घायल कबूतरों का रेस्क्यू सेंटर पर उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications