गुजरात: कोरोना के प्रकोप के बीच अब चलेंगी 400 से ज्यादा एक्स्ट्रा ST बसें, ये महाराष्ट्र में भी जाएंगी

सूरत। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच गुजरात में परिवहन सेवा बहाल होती जा रही है। दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अब यहां जीएसआरटीसी के सूरत एसटी मंडल द्वारा विभिन्न बस डिपो से 400 से ज्यादा दिवाली एक्स्ट्रा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। ये एसटी बसें 10 से 13 नवंबर के बीच अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी। एक्स्ट्रा बसों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।

In gujarat, More Than 400 ST Buses Will Be start From Surat To Other Cities

गुजरात के जिन इलाकों के लिए एक्सट्रा बसें चलेंगी, उनमें सूरत से अमरेली, भावनगर, सावरकुंडला, राजकोट, महुवा, गरियाघर, गडढा, जूनागढ़, जामनगर, अहमदाबाद, डीसा, पालनपुर, दाहोद और झालोद के रूट शामिल हैं। जीएसआरटीसी की ओर से बताया गया है कि, यात्रियों की सुविधा के लिए सूरत से 10 नवंबर और 11 नवंबर को 75-75 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जबकि 12 और 13 नवंबर को 100-100 अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं। जैसा कि सूरत शहर में उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, तो इन लोगों के लिए ये बसें ज्यादा जरूरी होंगी। एक अधिकारी ने कहा कि, त्याहारों पर आने-जाने वालों की सुविधा के लिए ये बसें चलाई जाएंगी।

In gujarat, More Than 400 ST Buses Will Be start From Surat To Other Cities

गुजरात के शहरों के अलावा महाराष्ट्र के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। वहां के जिन शहरों तक स्पेशल बसें चलेंगी, उनमें नवापुर, नंदुरबार, धुलिया आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, ये बसें उधना बस डिपो से रवाना होंगी। ऐसे में 10 से 13 नवंबर को शुरू की जाने वाली एक्स्ट्रा बसों की बुकिंग शुरू गई है। यात्रियों का टिकट होने पर वे सूरत बस डिपो से अन्य शहरों को जा सकेंगे।

In gujarat, More Than 400 ST Buses Will Be start From Surat To Other Cities
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+