गुजरात में 13 साल के लड़के ने की 9 साल के बच्चे की हत्या, मां बाप बोले- हिंसक वीडियो गेम खेलता था बेटा
सूरत। गुजरात में सूरत शहर के निकट भेस्तान में 9 साल के बच्चे की हत्या करने वाला एक नाबालिग था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। वह 13 साल का है। हत्या करने को लेकर उसे कोई अफसोस नहीं है। उसकी आपराधिक मानसिकता को देखकर पुलिस और डॉक्टर हैरत में पड़ गए। वहीं, उसके बारे में उसके माता-पिता ने कहा कि, बेटा मोबाइल पर अक्सर हिंसक वीडियो गेम खेलता था और आपराधिक फिल्में भी देखने लगा था। शायद इसी वजह से उसने एक बच्चे की डंडे मार-मारकर जान ले ली।

स्थानी पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हमारी टीम ने हत्यारोपी की मनोचिकित्सक से जांच कराई थी। उसने अपना अपराध मान लिया। उसे अपने किए पर अफसोस नहीं हो रहा। उसकी हिंसक प्रवत्ति को देखते हुए बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। 13 साल के हत्यारोपी के बारे में मनोचिकित्सक बोले कि वीडियो गेम या फिल्में देखने से बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। ऐसे बच्चों को कंडक्ट डिसऑर्डर बीमारी होती है। वे अपराध कर देते हैं, लेकिन पछतावा नहीं होता। ऐसे स्थिति से बचाव के लिए यह जरूरी है मां-बाप उन्हें कंट्रोल करके रखें। यदि बचपन में बच्चे गलत कदम उठाने लगते हैं तो अपराध की राह पर चल पड़ते हैं।

इधर, गाली देने से रोका तो बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया
हिंसा से जुड़ी सूरत जिले से एक और खबर भी आई है। यहां डिंडोली के एक मोहल्ले में पति-पत्नी ने गाली दे रहे बदमाश को रोका तो उसने उन पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि, डिंडोली स्थित भेस्तान आवास में राजासिंह पुत्र भोलासिंह टांक उम्र 28, पत्नी कमलकोर के साथ रहते हैं।
शिकायत में पति-पत्नी की ओर से बताया गया है कि, गुरुवार को रात 8 बजे कमलकोर मोहल्ले में एक किराना स्टोर पर सामान खरीद रही थी, तभी गुल्लूसिंह पुत्र बबलूसिंह सिकलीगर और मिथुन स्वाई वहां आए और अपशब्द बोलने लगे। उनकी गाली-गलौच का विरोध किया तो गुल्लू और मिथुन दोनों उसे पीटने लगे। बाद में गुल्लू पड़ोस से तलवार लेकर आया और हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications