गुजरात में मानव तस्करी: सूरत से अगवा किशोरी को 70 हजार में बेचा, 6 माह तक की दरिंदगी
सूरत. गुजरात में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। सूरत के सचिन क्षेत्र से लापता हुई किशोरी कई महीनों बाद अहमदाबाद से बरामद हुई है। पता चला है कि उस पीड़िता को 70 हजार रुपये में बेचा गया था। उसके साथ पिछले छह महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। वह हरीश नामक शख्स के घर से मुक्त कराई गई है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है, जल्द ही खुलासे की उम्मीद है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सचिन क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी गायब हो गई थी। उसके लापता होने पर माता-पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान किशोरी अहमदाबाद सैजपुर-बोघा क्षेत्र में हरीश सोलंकी के घर में होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके चलते हरीश के घर जांच करने पर किशोरी वहां से मिल गई।
पुलिस ने किशोरी को मुक्त करवाने के साथ आरोपी हरेश की पूछताछ शुरू की। जिसमें उसने 70 हजार रुपयों में एक महिला से किशोरी को खरीदा होने की हकीकत बताई। साथ ही छह महीनों से किशोरी को बंदी बनाकर उसके साथ ज्यादती करने का स्वीकार किया। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पीड़िता के मुताबिक, वह छह महीने पहले कपड़े सिलवाने गई थी। तभी वह एक महिला के संपर्क में आई। उस महिला ने किशोरी को अपने साथ चलने के लिए कहा। साथ ही कोई चीज सुंघाने की वजह से वह बेहोश हो गई। बाद में वह महिला के अहमदाबाद स्थित घर पर होश में आई। वहां पांच दिनों तक तक रखने के बाद महिला ने 70 हजार रुपये लेकर उसको हरीश को बेच दिया। हरीश आए रोज उसका यौन शोषण करता था।












Click it and Unblock the Notifications