भारतीय सेना को सौंपी गई K-9 वज्र हॉवित्जर, 43 KM तक मारक क्षमता, राजनाथ इस तोप पर बैठकर घूमे
सूरत. 43 किमी तक मार करने वाली के-9 वज्र हॉवित्जर तोप भारतीय सेना में शामिल कर ली गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोप पर तिलक कर और स्वास्तिक बनाकर उसे सेना को सौंपा। इस दौरान राजनाथ तोप पर बैठकर फैक्ट्री में भी घूमे। उसके बाद राजनाथ ने कहा, ''यह तोप एल एंड टी आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स में बनी, जो इस कंपनी की एक नई उपलब्धि है। इसके लिए कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सलाम है। हमारी सरकार ने अब मेक इन इंडिया के तहत ऐसे कई कदम उठाए हैं जो भविष्य में देश को हथियारों का निर्यातक बना देंगे।''
Recommended Video

51वीं के-9 वज्र हॉवित्जर तोप सेना में शामिल हुई
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में 51वीं के-9 वज्र हॉवित्जर तोप को शामिल कराया। के-9 वज्र-टी, एक स्वचालित हॉवित्जर तोप है। 50 टन वजनी इस तोप की मारक क्षमता 43 किमी तक है। यह किसी भी दिशा में वार कर सकती है।

4500 करोड़ का अनुबंध हुआ था कंपनी और मंत्रालय में
के-9 को पहली बार नवंबर 2018 में सेना में शामिल किया गया था। 2017 में एलएंडटी कंपनी और रक्षा मंत्रालय में 4500 करोड़ का अनुबंध हुआ था। जिसके तहत कंपनी सेना के लिए इस तरह की 100 तोप उपलब्ध कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications