गुजरात: रेस्टोरेंट में परोसा गया गौमांस, पुलिस ने जब्त किया 20Kg, पुष्टि के बाद ऐक्शन
सूरत। गुजरात में लालगेट पुलिस ने एक रेस्टोरेंट से बड़ी मात्रा में मांस जब्त किया। उसे जांच के लिए भेजा गया तो पता चला कि गाय और भैंस का मांस था। एफएसएल टेस्ट में गौमांस का खुलासा होने पर पुलिस ने रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मांस भेजने वाले को वांछित घोषित कर दिया है। पुलिस टीम उसकी धर-पकड़ में जुटी है।

रेस्टोरेंट में गौमांस परोसा गया
बता दें कि, पिछले रविवार की शाम को होडी बंग्ला क्षेत्र के दिल्ली दस्तरखावां रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान वहां फ्रिज में 60 किलोग्राम पशु मांस मिला था। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि, उस रेस्टोरेंट में गौमांस परोसा गया। जिस पर पुलिस ने 4 दिन पहले वहां रसोई के फ्रिज में रखे मांस को जब्त किया और उसे जांच के लिए एफएसएल की लैब पहुंचाया। एफएसएल के परीक्षण में 60 किलोग्राम मांस में से 20 किलो बीफ यानी कि गाय का मांस था। वहीं, 40 किलो मांस भैंस का निकला।

रेस्तरां के मालिक गिरफ्तार
एफएसएल की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने रेस्तरां के मालिक सरफराज मोहम्मद वजीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, जिसने गौमांस रेस्टोरेंट में पहुंचाया था। पुलिस की रिपोर्ट में रेस्टोरेंट के मालिक की पहचान सरफराज मोहंमद वजीरखान (उम्र-25, निवासी 301, गुलशन रिफाइन अपार्टमेंट, रिफाइन दरगाह के सामने, होडी बंगला, सूरत, मुल निवासी लोहरास पूर्व, जिला रुदौली जीला फैजाबाद, यूपी) के तौर पर हुई है।

20 किलो गाय का मांस जब्त
पुलिस ने कहा कि, उक्त रेस्टोरेंट से जब्त किए गए मांस को एक पशु चिकित्सक की उपस्थिति में एकत्र किया गया और फिर उसे परीक्षण के लिए एफएसएल भेजा गया था। एफएसएल के टेस्ट में 20 किलो गाय का मांस और 40 किलो भैंस का मांस निकला। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।












Click it and Unblock the Notifications