सूरतः बेटे-बेटी की शादी से पहले भागे समधी-समधन एक बार फिर हुए फरार, कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों

सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ महीनों पहले साथ भागे बुजुर्ग महिला और पुरुष एक बार फिर गायब हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों लोग एक किराये के मकान में रह कर गुजर-बसर कर रहे हैं। बता दें कि घर से भागे शोभना रावल और हिम्मत पांडव के बेटे और बेटी की शादी भी तय हो गई थी। लेकिन इन दोनों की हरकतों के चलते शादी तोड़नी पड़ी।

10 जनवरी को भी हुए थे लापता

10 जनवरी को भी हुए थे लापता

बता दें कि दूल्हे के पिता औऱ दुल्हन की मां एक दूसरे को कॉलेज टाइम से जानते थे। इसके बाद दोनों एक साथ कहीं गायब हो गए थे। उनके गायब होने के चलते लड़का-लड़की की शादी रुक गई। वहीं, दोनों के परिवार की तरफ से इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे का परिवार कातरगम इलाके में रहता है, जबकि दुल्हन का परिवार नवसारी का रहने वाला है।

बुजुर्ग शख्स प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है काम

बुजुर्ग शख्स प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है काम

बीते 10 जनवरी को दोनों अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि वे दोनों भाग गए हैं। जिसके बाद लड़का-लड़की की शादी रुक गई। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता एक बिजनेसमैन हैं और प्रॉपर्टी डीलर भी हैं।

एक साल पहले दोनों के बेटे-बेटी की हुई थी सगाई

एक साल पहले दोनों के बेटे-बेटी की हुई थी सगाई

एक साल पहले हुई थी सगाई खबर के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयारी कर रहे थे। एक साल पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। दोनों एक ही समुदाय के हैं और परिजनों ने भी रिश्ते को लेकर हामी भरी थी। हालांकि शादी के लगभग एक महीने पहले दोनों के माता-पिता के गायब होने की घटना ने लोगों को चौंका दिया है।

दोनों समधी-समधन एक दूसरे को पहले से जानते हैं

दोनों समधी-समधन एक दूसरे को पहले से जानते हैं

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, फरवरी में होने वाली शादी के लिए दोनों ही परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+