गुजरात: 5 लाख की सुपारी देकर कराई युवक की हत्या, चंद घंटे में गिरफ्तार किए 5 हत्यारे
सूरत। गुजरात में नवसारी नगर क्षेत्र में दिन दहाडे एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला। इस हत्याकांड के चंद घंटों बाद ही सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने पांचों हत्यारोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि, युवकी की हत्या पुराने संपत्ति विवाद में कराई गई। इसके लिए हत्यारों को 5 लाख की सुपारी दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुिलस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे और सुपारी देने वाले समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नवसारी टाउन थाना क्षेत्र में सफेद रंग के एक्टिव पर सवार शहीद अली लियाकतली सैयदना को तीन अज्ञात लोगों ने चाकु मारकर हत्या की थी। उस समय इस घटना के बाद से नवसारी टाउन की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। देहात पुलिस और सूरत सिटी पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग दिशाओं में जांच की, इस दौरान सूरत पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी मोहम्मद सादिक उर्फ गुडू उर्फ मालाबारी निवासी चौकबाजार नानवट ने अपने 3 लोगों को नवसारी भेजा था।
नवसारी टाउन में हुई थी वारदात
नवसारी टाउन में शाहिद अली नाम के युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या की थी। इस अपराध में शामिल 3 आरोपी मुगलसरा के पास खड़े हैं, जिसकी सूचना के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सादिक उर्फ गुडू उर्फ मालाबारी लोखंडवाला, मोहम्मद अल्फाज उर्फ पप्पू उर्फ जैक मोहम्मद रफीक, गुलामदासतगीर अल्लाबक्स शेख, असद उर्फ अल्तमस सैयद, जफरशा सदरुद्दीन दरगाहवाला और उनके पास से 2 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि पुरानी संपत्ति को लेकर आरोपी मोहम्मद सादिक उर्फ गुडू उर्फ मालाबारी से काफी समय से विवाद चल रहा था, तो मोहम्मद मलबारी ने कबूल किया कि उसने 5 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई।












Click it and Unblock the Notifications