जान हथेली पर ले जिस केतन ने सूरत अग्निकांड में बचाईं कई छात्रा, उसे राज्यपाल ने हीरो बोलकर किया सम्मानित
सूरत। सरथाणा के तक्षशिला अपार्टमेंट में लगी भीषण के दौरान स्टूडेंट्स को बचाने वाले केतन चोरवाड़िया को सरकार ने सम्मानित किया है। केतन हादसे के वक्त उस अपार्टमेंट की बिल्डिंग पर चढ़ गया था और एक हीरो की तरह उसने कई छात्राओं को बचाया था। खुद की जान जोखिम में डालकर उसने आग और धुएं में रेस्क्यू कराया। हालांकि, खुद चोटिल हो गया। दुनियाभर में उसकी खबरें छपीं। अब सरकार ने उसके साहस की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित किया है।

राज्य के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली भी केतन की तारीफ कर रहे हैं। केतन को उन्होंने राजभवन बुलाकर मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि वह एक रियल हीरो है। कठिन समय में खुद की जान की परवाह किए बिना छात्रों को बचाकर केतन ने एक मानवता से भरी अनोखी पहल की है। उसकी इस पहल से अन्य कई युवकों को भी प्रेरणा मिलेगी। ऐसे युवकों का मैं हंमेशा सम्मान करूंगा, जो समाज के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए हंमेशा ही तैयार रहते हैं।
मालूम हो कि, तक्षशिला आर्केड में 24 मई की दोपहर को लगी भीषण आग के वक़्त ज्यादातर लोग वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया पर पोस्ट करने में लगे हुए थे। तब केतन जैसे कुछ लोग ऐसे भी थे, जो सबकुछ भूलकर स्टूडेंट्स को बचा रहे थे। ये स्टूडेंट तक्षशिला आर्केड की चौथी बिल्डिंग पर कोचिंग सेंटर की क्लासेस ले रहे थे। तभी बिजली की वजह से आग लगी। उस दौरान केतन समेत कई युवक अपनी जान जोखिम डालकर किसी न किसी तरीके से छात्रों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications