यूपी की फैमिली ने गुजरात में पीया जहर, पति की मौत, पत्नी-बच्ची जिंदगी के लिए जूझ रहीं

Gujarat News, सूरत। उत्तर प्रदेश मूल के एक परिवार के तीन लोगों ने सूरत के अमरोली क्षेत्र में जहर खा लिया। जिनमें से पति की मौत हो गई, जबकि बीवी और बेटी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। यह घटना समाविष्ट कोसाड आवास में हुई, जहां इन्होंने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। इस परिवार का मूल निवास गाज़ियाबाद जिले का है।

Gujarat: family tried to killed their-self by Poison, Husband Dies

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र शिवपुरी कोली (30 वर्ष, अमरोली कोसाड आवास) एक कढ़ाई कारखाने में काम करता था। एक सुबह नरेंद्र, उसकी पत्नी प्रियंका और उनकी बेटी मैत्री के साथ कतारगाम स्थित कुरुक्षेत्र गुरुकुल गए थे। शाम को गुरुकुल से लौटने के बाद पूरा परिवार रात के खाने के बाद सो गया था। बताया जा रहा है कि अगली सुबह 4.30 बजे के करीब उन्होंने जहरीली दवाई पी ली। पता चलने पर तीनों को ऑटो रिक्शा से तत्काल इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया। जहां नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पत्नी प्रियंका और बेटी मैत्री जिंदगी के लिए जूझ रही थीं। बेटी की उम्र 5 साल बताई जा रही है।

इस मामले पर अमरोली पुलिस का कहना है कि वह आगे की जांच कर रही है। फिलहाल पता चला है कि मूल कोली समुदाय का परिवार लंबे समय तक कोसाड आवास में रहता था। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कोली आर्थिक तंगी से तंग आ चुका था। वह रुपयों-पैसों के लिए जूझ रहा था। मानसिक स्थिति को शांत करने हेतु गुरुकुल भी गया, लेकिन वहां से आने के बाद अंतिम कदम उठा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+