Facebook: पंजाबी प्रेमी से मिलने के लिए घर से लाखों के गहने चुरा ले गई गुजरात की नाबालिग लड़की

जूनागढ़। फेसबुक पर प्यार के बाद प्रेमी से मिलने के लिए घर से लड़की के फरार होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना गुजरात के उना शहर में हुई जहां सोशल मीडिया पर हुए प्रेम में पड़ी लड़की घर से लाखों रुपए के गहने चुराकर प्रेमी से मिलने के लिए निकल गई। प्रेमी कहीं आसपास के इलाके में नहीं था, वह पंजाब में था जिससे मिलने के लिए निकली प्रेमिका आखिरकार गहने बेचने के चक्कर में पुलिस के हाथों में पड़ गई और उसकी योजना फेल हो गई।

गहने बेचने के चक्कर में फंसी

गहने बेचने के चक्कर में फंसी

उना की 10वीं क्लास में पढ़नेवाली 15 साल की किशोरी को पंजाब के युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया। प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घर से लाखों रुपए के गहने चुरा लिए और उसे बेचने के लिए वह जूनागढ़ के सोनी बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में बेचने चली गई।

पुलिस ने किशोरी से की पूछताछ

पुलिस ने किशोरी से की पूछताछ

व्यापारी को शक होने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस आई तो उसने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसे प्रेमी से मिलने के लिए पंजाब जाना है इसलिए वह घर से गहने लेकर बेचने आई है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उनको जूनागढ़ बुलाया।

परिजनों के पास पहुंची लड़की

परिजनों के पास पहुंची लड़की

गहने और किशोरी दोनों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया जिसके लिए उन्होंने पुलिस को शुक्रिया कहा। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा है कि सोशल मीडिया का बुरा असर नाबालिग किशोर-किशोरियों पर हो रहा है जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोग इस मामले में सतर्कता बरतने वाले व्यापारी और पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+