दोस्तों से लगी शर्त, मुंह में ही चला लिया सूतरी बम, दांत टूट गए, होंठ फट गए, चेहरा भी जला
सूरत। गुजरात में सूरत शहर के पांडेसरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान दोस्तों से शर्त लगाना भारी पड़ गया। युवक ने बात ही बात में अपने मुंह में ही सूतरी बम को आग लगा दी। जिससे धड़ाक से मुंह फट गया। युवक के होंट फट गए। दांत टूट गए और गाल लाल हो गए चेहरा बाहर तक जल भी गया। वहीं, उसके दोस्तों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। युवक को डॉक्टरों के पास ले जाया गया।
एक गुजराती पोर्टल के मुताबिक, उक्त युवक मूलत: बिहार का रहने वाला है। उसका नाम पिंटू नरेश यादव है, जो डीजे की धुन पर नाच रहा था। वहां उसके साथ उसके दोस्त भी मस्ती कर रहे थे। इस दौरान वहां उसकी दोस्तों से पटाखे फोड़ने को लेकर शर्त लगी। दोस्तों के बीच लगी शर्त के अनुसार उसे मुंह में सूतरी बम को आग लगानी थी। फिर पिंटू ने मुंह में सूतली बम रखकर जलाया। इससे पहले कि वह बम को फेंक पाता, वह मुंह पर ही फट गया। दोस्तों द्वारा सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पिंटू को देखा। उसके बाद उसके मुंह में टांके लगाए।
सूरत सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि, युवक का मुंह फट जाने से 15 टांके लगाने पड़े हैं। सूतरी बम से उसका पूरा मुंह फट गया था। डॉक्टरों के अनुसार, युवक का इलाज लंबा चल सकता है। उन्होंने कहा कि, युवक के दांत भी टूट गये हैं और चेहरा भी जल गया है। बम से होंठ फटे हैं। बताया जा रहा है पिंटू बेहोश भी हो गया था।