राममंदिर निर्माण के लिए गुजरात से पहले दिन मिला 21 करोड़ रु. चंदा, सर्वाधिक 17 करोड़ सूरत से
सूरत। उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में बनने जा रहे रामजन्मभूमि मंदिर के लिए हिंदू संगठनों की ओर से चंदा जुटाया जा रहा है। इसके पहले दिन गुजरात से करीब 21 करोड़ रुपए दान में मिले। जिसमें सर्वाधिक 17 करोड़ रुपए अकेले सूरत जिले के रहने वालों से मिले। चंदे के लिए गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति का कार्यक्रम हुआ। जहां उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में सूरत के हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया ने 11 करोड़, जयंती कबूतरवाला ने 5 करोड़ और लवजी बादशा ने 1 करोड़ रुपए दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से राम मंदिर के लिए ज्यादा से ज्यादा चंदा जुटाने की बात कहते हुए कारोबारी जयंती कबूतरवाला ने ऐलान किया कि और 2.5 करोड़ रुपए सूरत के कार्यक्रम में दूंगा। बता दिय जाए कि, गुजरात में निधि-समर्पण के कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलेंगे। जिसके तहत राजजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। हालांकि, इस धार्मिक-कार्य के लिए देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। गुजरात में अहमदाबाद और सूरत के कई बड़े नाम चंदा देने को आगे आए हैं।

एक पदाधिकारी ने बताया कि, गुजरात में व्यापारी गोविंदभाई धोलकिया ने 11 करोड़ रुपयों का समर्पन-दान दिया है। गोविंदभाई धोलकिया सूरत में हीरा के व्यापारी हैं और रामकृष्ण डायमंड के मालिक हैं। वह सालों से आरएसएस के साथ जुड़े हुए हैं। वर्ष 1992 में हुई राम मंदिर पहल में भी वो शामिल बताए जाते हैं। बहरहालए उनका कहना है कि, अपनी श्रद्धा और आस्था के चलते 11 करोड़ का दान दिया है। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने भी एक करोड़ रुपए दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications