1,516 करोड़ के बोगस बिलिंग के घोटाले का पर्दाफाश, DGGST का गुजरात में छापा, 6 गिरफ्तार

सूरत। गुजरात सहित कई राज्यों में 79 बोगस पेढ़ियाें पर डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स यूनिट (डीजीजीएसटी) का छापा पड़ा है। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, यह मामला सूरत-दक्षिण गुजरात के नकली ट्रांसपोर्ट के बिल बनाए जाने कहा है। जांच में पता चला है कि घोटालेबाजों ने लेन-देन साबित करने के लिए ट्रांसपोर्ट के नकली बिल भी बनाए थे।

surat raids: Goods and Service Tax Unit

डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स यूनिट ने कुल 33 जगहों पर कार्रवाई करते हुए 11 ट्रांसपोर्ट की जांच की। जहां पाया कि, कुछ ट्रांसपोर्ट सिर्फ कागजों पर ही चल रहे थे। इस तरह टीम ने सूरत शहर सहित कई स्थानों पर मेटल और प्लास्टिक स्क्रैप के नाम पर चल रहे 1,516 करोड़ रुपए के बोगस बिलिंग के घोटाले का पर्दाफाश कर डाला। डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स यूनिट की यह कार्रवाई मुख्य रूप से सूरत सहित दक्षिण गुजरात में की गई।

पूरे घोटाले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 14.14 करोड़ रुपए की रिकवरी भी की गई है। वहीं, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स यूनिट की जांच में पता चला है कि इस पूरे घोटाले में सूरत शहर सहित 10 राज्यों की 79 से अधिक फर्जी पेढ़ियां शामिल हैं। 79 से अधिक फर्जी पेढ़ियों में 37 पेढ़ियां केवल दक्षिण गुजरात की हैं, वहीं 37 में से अकेले सूरत की 20 से ज्यादा पेढ़ियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, इन पेढ़ियों ने बिना किसी खरीद-बिक्री के 1516 करोड़ रुपए के फेक बिल के आधार पर 231 करोड़ रुपए की क्रेडिट यूज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+