सूरत का हीरा बाजार 31 जुलाई तक रहेगा बंद, ऑड-ईवन से खुलेंगी कई इलाकों की दुकानें
सूरत। गुजरात में सूरत शहर में कोरोना के नए केसेस बहुत तेजी से सामने आ रहे हैं। यहां शहर-बाजार में वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है। अब यहां हीरा बाजार को 21 से 31 जुलाई तक लॉक कर दिया गया है। जिसमें वराछा मिनी बाजार, चोकसी बाजार और सेफ्टी डिपॉजिट वॉल्ट का इलाका शामिल है।

बाजारबंदी के बारे में बताते हुए जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश नवाडिया ने कहा कि इस मसले पर उन्होंने चोकसी बाजार के अध्यक्ष भगवानदास के साथ बैठक हुई थी, जिसमें मानगढ़-1 के अध्यक्ष केके और मानगढ़-2 के अध्यक्ष वीनू डाभी भी शामिल थे। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि, बाजार को स्वैच्छिक तौर पर बंद रखा जाए। यह फैसला 21 से 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
10 कपड़ा मार्केट ऑड-ईवन से खुलेंगे
सूरत में 19 जुलाई से स्वैच्छिक बंद रखे जा रहे 10 कपड़ा मार्केट आज से ऑड-ईवन फॉमूले के तहत खोले गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, यहां रिंगरोड के 8 से 10 कपड़ा मार्केट सोमवार से खुलेंगे। दरअसल, एसटीएम और एनटीएम सहित 8 से 10 मार्केट कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण बंद किए गए थे। उसके बाद इन मार्केट की समितियों ने रिव्यू मीटिंग की, जिसमें ऑड-ईवन फाॅर्मूला इस्तेमाल किए जाने पर सहमति बनी।












Click it and Unblock the Notifications