मुंबई, सूरत और बेंगलुरु में नाबालिगों से वेश्यावृत्ति करवाता था बांग्लादेशी, चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे
सूरत। देश के बेंगलुरु, मुंबई और सूरत महानगरों में नाबालिग लड़की से जिस्मफरोशी कराने वाला बांग्लादेशी पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की मिसिंग सेल ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि, जिस्मफरोशी कराने के मामले में अब तक महिला समेत 7 आरोपियों को दबोचा जा चुका है। जिनमें मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद नजरूल खान मुख्य गुनहगार है। वह एक नाबालिग लड़की को झांसा देकर बांग्लादेश से भगाकर भारत लाया था।

मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद नजरूल खान ने नाबालिग से बेंगलुरु, मुंबई और सूरत के स्पा में वेश्यावृत्ति करवाई। पहले वह बेंगलुरू पहुंचा था। फिर मुंबई और उसके बाद लड़की को सूरत के स्पा में बेचा।इसी तरह वह वेश्यावृत्ति करवाता था। एक केस में उलझी सूरत पुलिस की टीम जब जांच के लिए बेंगलुरू गई तो मोहम्मद वहां से भागकर मुंबई पहुंच गया था। मुंबई में उसके नकली पासपोर्ट बनाकर रहने की बात सामने आई। बाद में पता चला कि, उसकी जो घरवाली है, वो भी बुरे धंधे से जुड़ी है।

मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद नजरूल खान ने बेंगलुरु, मुंबई और सूरत महानगरों में रहकर वेश्यावृत्ति कराने की बात कुबूली है। हालांकि, पुलिस की उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी पर भी वेश्यावृत्ति के आरोप हैं। वह अभी बांग्लादेश में ही बताई जा रही है। मिसिंग सेल ने महिला समेत जो 7 आरोपी पकड़े हैं, उनसे भी सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications