शादी के 3 साल बाद पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई- वो ‘गे' हैं, मुझे व्हॉट्सएप वेब से चला पता

सूरत। गुजरात में सूरत के महिधरपुरा क्षेत्र की एक महिला ने शादी के करीब 3 साल बाद अपने पति को ​'गे' बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ भी दहेज-प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। 27 वर्षीय महिला के मुताबिक, 'वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। उस दौरान उसके पिता ने बर्तन व सूखे मेवे गिफ्ट दिए थे। ससुरालियों ने ताने मारे तो उसके पिता ने 15 हजार रुपए का फिक्स डिपोजिट भी करवा कर दिया था। ​फिर ससुराल वाले संतान पैदा करने की बात कहने लगे। महिला का कहना है कि, कमी पति में थी, लेकिन घरवाले मुझे डांटते थे।'

After 3 years of marriage, the wife complaint against husband, says- He is gay

महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत में बताया कि, 'नवम्बर 2019 में एक दिन विवाद होने पर सास ने मेरी बिंदी निकाल ली। इस पर मैं अपने पीहर रहने चली गई। उसके बाद एक दिन अपने पति का मोबाइल व्हाट्सएप वेब से कनेक्ट किया और उसके मैसेज पढ़े तो पता चला कि वह 'गे' है। महिला ने कहा कि, मुझे उस पर शक तो था। क्योंकि, वह अधिकतर अपने माता-पिता के पास सोता था। बार-बार कहने पर उनकी बीमारी का बहाना करता था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी खराब निकली। जिसकी वजह से उन्हें संतान नहीं हो रही थी।'

After 3 years of marriage, the wife complaint against husband, says- He is gay

महिला ने कहा कि, संतान पैदा न होने के ससुराल वाले मुझे जिम्मेदार ठहराकर ताने-मारते थे। प्रताड़ित करते थे। जब एक दिन मैंने व्हॉट्सएप वेब से पति के मैसेज चेक किए तो उसके 'गे' होने की बात पता चली। उसे स्त्रियों के बदले पुरुषों में रुचि है। यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। उसके बाद हिधरपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+