आपने देखा क्या? ऐसा रेस्टॉरेंट जहां खाना परोसती है 'रेल', डिब्बों में भरी होती हैं रेसिपी
सूरत। आपने ऐसा फिल्मों में देखा होगा कि डाइनिंग टेबल पर छोटी-सी रेल में खाने की रेसिपीज होती हैं, और लोग जो चाहे रेल के डिब्बों से उठाकर खाते हैं। जैसे अक्षय कुमार की हाउसफुल फिल्म में भी दिखा था। ऐसी रेल को रेस्तरां में टॉय ट्रेन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जिसके विभिन्न डिब्बों में रोटी, चावल, करी, पापड़ जैसी रेसिपीज भरी होती है।

क्या आपने देखी ये "ट्रेनियन एक्सप्रेस"
अब आप सोच रहे हैं कि ऐसे रेस्तरां भला हमने तो नहीं देखे, तो आज यहां देख लीजिए। सूरत के एक रेस्तरां में ये टॉय ट्रेन आपको दिख जाएगी। यहां इस छोटी सी ट्रेन को भोजन परोसने वाली डाइनिंग टेबल से गुजरते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन-थीम वाले रेस्तरां की "ट्रेनियन एक्सप्रेस" ने बहुत से लोगों को आकर्षित किया है, यह ट्रेन बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सीधे रसोई से भोजन करने वालों के लिए अपना रास्ता बनाती है। इस ट्रेन के विभिन्न डिब्बों में रोटी, चावल, करी, पापड़ आदि लदे हुए रहते हैं।

डिब्बों में लदे हुए हैं रोटी, चावल, करी, पापड़
इस रेस्तरां में डाइनिंग टेबल का नाम सूरत शहर के विभिन्न स्टेशनों के नाम पर रखा गया है, जिससे मेहमानों को एक पूर्ण रेलवे स्टेशन का अहसास होता है। यहां खाना खाने वाली एक ग्राहक देवयानी पटेल ने कहा, "हम कई रेस्तरां में गए हैं। वहां खाना वेटर्स द्वारा परोसा जाता है। मगर, यहां भोजन एक ट्रेन द्वारा परोसा जाता है। इस नए ट्रेंड का हमने आनंद लिया है। विशेष रूप से बच्चे, इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस रेस्टोरेंट ने हमारी ट्रेन की यादें ताजा कर दी हैं।",

हमारे रेस्तरां को लग गए हैं चार चांद
रेस्तरां के मालिक मुकेश चौधरी ने कहा, "यह ट्रेन बिजली से चलती है। जैसे ही खाना तैयार होता है, उसे ट्रेन में डाल दिया जाता है और फिर उसे विशेष टेबल पर भेजा जाता है, जिसमें रिंग रोड, आलथन, वराचा आदि स्टेशनों के नाम होते हैं। इस ट्रेन से हमारे रेस्टोरेंट को चार चांद लग गए हैं और सभी को यह पसंद आ रहा है।"

बचपन की यादें हो गईं ताजा
एक अन्य गेस्ट डिंपल राजपुरोहित ने कहा, "हम यहां अपने बचपन की रेल के क्षणों को फिर से जी रहे हैं। इसने हमें अपने बच्चों को उन लंबी ट्रेन यात्राओं के बारे में बताने का मौका दिया है जो हमने बच्चे के रूप में की थीं।"
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications