हॉस्पिटल में गलत नाम-पता दे युवक कोरोना कैरियर बने घूम रहा, सूरत पुलिस छान रही चप्पा-चप्पा
सूरत। गुजरात में सूरत सिविल हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट कराने के बाद एक युवक गायब हो गया। पुलिस उसे खोजने के लिए शहरभर की खाक छान रही है। मगर, वह कहीं मिल नहीं रहा। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उक्त युवक ने अस्पताल में अपना नाम और पता गलत लिखवाया था। अब वह अनजाना व्यक्ति बनकर एक जिंदा बम की तरह शहर में घूम रहा है। वह कोरोना कैरियर है और कोरोना वॉरियर्स उसकी तलाश कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि, गत 25 अप्रैल को खुद का नाम अनिल भाई चौहान (25) बताकर एक युवक सिविल हॉस्पिटल पहुंचा था। जहां उसने अपना पता भाठे के कृष्णानगर सोसायटी के मकान नम्बर-13 और अपना मोबाइल नम्बर लिखवाया था। दूसरे दिन उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उसे फोन किया गया। तब पता चला कि युवक ने अपना नाम और पता गलत लिखवाया था। महानगर पालिका की टीम उसके बताए पते पर पहुंची। मगर, वो वहां नहीं मिला।

महानगर पालिका की टीम के सदस्य ने कहा कि, उस युवक ने जो मोबाइल नम्बर दिया था, वो मोबाइल नम्बर भी झूठा निकला। अब स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा पुलिस भी उस युवक को तलाश रही है, क्योंकि वह कोरोना का मरीज है।












Click it and Unblock the Notifications