70वां गणतंत्र दिवस: गुजरात में बना 1107 फीट लंबा तिरंगा, भारत माता के जयघोष संग हुई पुष्पवर्षा
तापी/सूरत। देश के 70वें गणतंत्र दिवस को लेकर इस बार गुजरात में खास तैयारियां की गई हैं। तापी जिले के सोनगढ में लोग नये-नये तरीके से देशप्रेम उजागर करते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ सरकारी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहीं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर रिकॉर्ड कायम किया है। यहां इस बार 1107 फीट का तिरंगा बनाया गया।

लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य-यात्रा
सोनगढ में जो तिरंगा बनाया गया, वह पूरे आदिवासी क्षेत्र में भी यात्रा के जरिए प्रदर्शित किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विभिनन्न प्रकार की वेशभूषाएं और आदिवासी संस्कृति को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई। 1200 से अधिक स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जयघोष के नारे बुलंद किए। अनेक सामाजिक और राजकीय लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल लोगों में आनंद और उत्साह दिखाई दिया।

बता दें कि यह तिरंगा यात्रा डेढ़ किलोमीटर लंबी थी, जो गुजरात की सबसे लंबी तिरंगा यात्राओं में गिनी जा रही है। सोनगढ के मुख्य प्रवेश द्वार पर जब यह यात्रा पहुंची तो स्थानीय लोगों में देशभक्ति उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर और रंगोली के जरिए इस यात्रा का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications