गुजरात: भाई को राखी बांधकर लौटी बहन ने घर आकर कर ली आत्महत्या, नहीं चला वजह का पता

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना-मगदल्ला रोड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भाई को राखी बांधने के बाद घर आकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसका शव पंखे से लटका पाया। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आगे की जांच में जुट गई। मृतिका की पहचान 30 वर्षीय राधिका देवी दिनेश कुंवर के रूप में हुई है।

राखी बांधकर लौटी थी, फिर जान दे दी

राखी बांधकर लौटी थी, फिर जान दे दी

संवाददाता के अनुसार, राधिका देवी दिनेश कुंवर उधना-मगदल्ला रोड पर स्थित अंबानगर रबारी की चाल के आवास में मृत पाई गई। परिजनों का कहना है कि उसने कल शाम घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर जान दी। वह दोपहर लाल दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले भाई को राखी बांधने गई थी। वहां से लौटकर उसने यह कदम उठाया।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी थी

मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी थी

राधिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी थी और उसका पति घोड़दौड़ रोड पर एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता है। फ़िलहाल उनकी खुदकुशी का कारण जानने के लिए खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक के पति समेत उनके परिजनों की पूछताछ के बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा।

इधर, पत्नी ने रक्षाबंधन पर खर्च के लिए रुपयों की मांग की तो पति ने की खुदकुशी

इधर, पत्नी ने रक्षाबंधन पर खर्च के लिए रुपयों की मांग की तो पति ने की खुदकुशी

गुजरात में ही नवागाम डिंडोली के रहने वाले 45 वर्षीय हरेराम बसराज सहानी ने 14 अगस्त को देर रात घर में छत के लकड़े से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, पत्नी द्वारा बुधवार रात रक्षाबंधन पर घर खर्च के लिए रुपयों की मांग की गई थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद हरेराम ने जान दे दी। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी हरेराम यहां रंग-रोगन का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+