किशोरी को हुआ पेट दर्द, अस्पताल में डॉक्टर बोले- अभी डिलीवरी करनी होगी, परिजन सन्न
सूरत। गुजरात में सूरत की एक किशोरी के पेट में दर्द उठने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुन परिजन सन्न रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है और यह उसका लेबर पेन शुरू हो चुका है। मां-बाप के चिंतित होने पर डॉक्टरों ने फौरन उसकी डिलीवरी कराई। जिससे 2 किलो की स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को देखकर तो परिजनों के पैरों तले ही जमीन खिसक गई।

किशोरी महज 15 साल की है। उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा कि डेढ़ साल पहले वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से माता-पिता के पास सूरत आई थी। तीन साल से भाई के दोस्त से संपर्क में थी। छह माह पहले किशोरी ने फोन कर बताया कि मेरे पेट में तुम्हारा दो माह का बच्चा है। इस पर दोनों में कहा-सुनी हुई। बाद में किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया था।
ये बातें सुनकर उसके परिजन आरोपी को सिविल अस्पताल लाए। उन्होंने कहा- तुम इसके जिम्मेदार हो। इस पर आरोपी ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। अगर परेशान करोगे तो जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा। इसके बाद परिजनों ने रांदेर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों की मांग है कि इस मामले में डीएनए जांच की जाए। ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications